ePaper

Jawan की सफलता के बीच शाहरुख की बेटी सुहाना ने शेयर की ऐसी तसवीर,क्रिकेटर रिंकू सिंह लाइक किए बिना रह नहीं पाए

Updated at : 19 Sep 2023 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Jawan की सफलता के बीच शाहरुख की बेटी सुहाना ने शेयर की ऐसी तसवीर,क्रिकेटर रिंकू सिंह लाइक किए बिना रह नहीं पाए

शाहरुख खान इन दिनों जवान की सफलता को लेकर सातवें आसमान पर है. फिल्म भारत और देशभर में धुंआधार कमाई कर रही है. इस बीच किंग खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी एक तसवीर शेयर की है, जो देखते ही देखते है सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान की फिल्म जवान इन दिनों शानदार कमाई कर रही है. सोशल मीडिया पर जवान को लेकर तरह-तरह की खबरें चल रही है. इस बीच किंग खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी ग्लैमरस तसवीर शेयर की है.

undefined

लगता है सुहाना खान वेकेशन पर है. स्टार किड ने अपने इंस्टाग्राम पर तसवीर शेयर की जिसमें वो समुद्र के किनारे एक जहाज के डेक पर पोज देते दिखी. तसवीर में उनका चेहरा तो नहीं दिखा, लेकिन उनका अंदाज काफी खूबसूरत लगा.

undefined

सुहाना खान ने एक रिसॉर्ट कार में बैठे हुए एक सेल्फी वीडियो भी साझा किया. सुहाना के खूबसूरत अंदाज को देखकर क्रिकेटर रिंकू सिंह इसे लाइक किए बिना रह नहीं पाए.

undefined

सुहाना की पोस्ट के कमेंट सेक्शन को खूब प्यार मिल रहा है. बीएफएफ शनाया कपूर ने रेड हार्ट इमोजी बनाया. भावना पांडे ने लिखा, “प्यारी.” सुहाना की चचेरी बहन आलिया छिबा ने लिखा, “सूरज की किरण.”

undefined

सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज के जरिए वो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही है.

undefined

द आर्चीज़ नेटफ्लिक्स पर इसी साल रिलीज होने वाली है. इसमें सुहाना के साथ-साथ दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी है. अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी इसमें काम कर रहे है.

undefined

सुहाना खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. इंस्टाग्राम पर स्टारकिड को लगभग 4.2 मिलियन लोग फॉलो करते है.

undefined

द आर्चीज में वेरोनिका लॉज की भूमिका में सुहाना खान नजर आएंगी. रेगी मेंटल का किरदार वेदांग रैना निभाएंगे और युवराज मेंडा दिल्टन डोइली का किरदार निभाएंगे.

undefined

सुहाना खान अक्सर अपनी तसवीरों से फैंस को बेताब करती रहती है. उनकी तसवीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगती है.

Also Read: Mika Singh: आकांक्षा पुरी संग शादी नहीं करने पर पहली बार मीका सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे एहसास हुआ कि…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola