Bigg Boss OTT 2: कितनी संपत्ति के मालिक हैं अभिषेक मल्हान? क्या एल्विश यादव को हरा पाएंगे Fukra Insaan

abhishek malhan
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले का इंतजार फैंस कर रहे है और इस सीजन एल्विश यादव विनर बनकर उभरे. हालांकि भिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच जमकर टक्कर थी. ऐसे में आपको अभिषेक के बारे में बताते है.

बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले इस बार काफी खास रहा. सीजन 2 के विनर एल्विश यादव बने और अभिषेक फर्स्ट रनरअप रहे. ऐसे में अगर आप अभिषेक के बारे में नहीं जानते है, तो आपको हम बताते है.

अभिषेक शुरू से ही बिग बॉस ओटीटी 2 के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक रहे हैं और रियलिटी शो में अपने कार्यकाल के कारण उन्होंने बड़ी संख्या में प्रशंसक बनाए हैं. उन्हें फैंस फुकरा इंसान के नाम से भी जानते है.

अभिषेक एक लोकप्रिय YouTuber है और उनके 7.43 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है. हालांकि उनके चाहने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ 2 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए फुकरा इंसान कथित तौर पर हर हफ्ते 30,000 रुपये चार्ज कर रहे है. उनके पास एक जगुआर एफ-पेस, एक लक्जरी एसयूवी, मारुति सुजुकी सियाज़ और एक टाटा हैरियर है. उनके पास एनसीआर में करोड़ों का एक विशाल बंगला भी है.

अभिषेक मल्हान यूट्यूब पर लगभग 7 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 4.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अपने चैनलों से लगभग 10 से 12 लाख रुपये मासिक कमाते हैं. अभिषेक के बारे में आप शायद ही जानते होंगे कि वो एक संगीतकार भी हैं और उनके नाम 10 से अधिक गाने हैं.

बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले एपिसोड से पहले अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया.इस वजह से आज रात वो परफॉर्म नहीं कर पाएंगे.

अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के फैंस दोनों के नाम जमकर वोट किया था. हालांकि आखिर में एल्विश ने ट्राफी पर कब्जा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










