Anurag Kashyap ने सनी देओल की 'गदर 2' की दिल खोलकर तारीफ की, बोले- खुश हूं कि ये प्रोपेगैंडा फिल्म नहीं

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्मों गदर 2 और ओएमजी 2 की सफलता के बाद फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने मेकर्स को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए. उन्होंने मेकर्स की तारीफ की और कहा कि खुशी है कि वे प्रोपेगैंडा फिल्म नहीं थी. बता दें कि गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन ऐसे लोग भी है जिन्होंने मूवी पर सवाल उठाए. उन्होंने ऐसा कुछ कहा जिसे माना जा रहा है कि वो नसीरुद्दीन शाह पर पलटवार कर रहे हैं.

undefined

गदर 2 की सफलता के बारे में बोलते हुए नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कहा कि उन्हें फिल्म की ‘भारी लोकप्रियता’ ‘परेशान करने वाली’ लगती है. बता दें कि गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस 500 से ज्यादा की कमाई की है.

undefined

गदर 2 वर्तमान में साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है. वहीं,अक्षय कुमार की ओएमजी 2 ने दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्मों की सफलता के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि उन्हें खुशी है कि ओएमजी 2 और गदर 2 के मेकर्स ने कोई प्रोपेगैंडा फिल्म नहीं बनाई.

undefined

अनुराग कश्यप ने ‘बॉलीवुड बबल’ से बातचीत में कहा, सबसे बड़ी बात जो मैं आज कहूंगा वह यह है कि आज सिनेमाघरों में जो सबसे बड़ी फिल्में हैं, गदर 2 और ओएमजी 2, उनके फिल्म निर्माता देश के मूड को भांप सकते थे.

undefined

उन्होंने ये भी कहा कि, “वो उन्हें प्रोपेगैंडा और काउंटर-प्रोपेगैंडा फिल्मों में बदल सकते थे. वे मेनस्ट्रीम के दायरे में जिम्मेदार फिल्म निर्माण कर रहे हैं. कोई अनावश्यक शोर नहीं था, कोई आवाज नहीं उठी, कोई अनावश्यक विवाद नहीं हुआ.”

undefined

अनुराग कश्यप ने कहा कि, वे उन दर्शकों के लिए अच्छी फिल्में थीं जिनके लिए वे बनाई गई थीं. फिल्म निर्माता ने भीतर के अवसरवादी को बाहर नहीं निकाला.

undefined

गदर 2 की सफलता के बारे में बोलते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि हालांकि उन्होंने फिल्में नहीं देखी हैं, लेकिन उन्हें यह परेशान करने वाला लगता है कि ऐसी फिल्में चल रही है.

undefined

उन्होंने कहा था, फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा, अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता को ऑडियंस तक नहीं मिलते हैं. बता दें कि अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म गदर 2 को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला.

undefined

सनी देओल- अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 ने 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की. जबकि अक्षय कुमार-पकंज त्रिपाठी की फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ की कमाई की. दोनों 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

undefined

गदर 2 एक महीने से अधिक समय तक राज करने में सफल रही. हालांकि शाहरुख खान की जवान की रिलीज ने टिकट खिड़कियों पर इसकी गति धीमी कर दी. अब फिल्म का क्रेज कम होता जा रहा है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola