ePaper

Durga Puja: CM हेमंत समेत झारखंड के अन्य राजनेताओं ने मां दुर्गा से राज्य की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

Updated at : 04 Oct 2022 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
Durga Puja: CM हेमंत समेत झारखंड के अन्य राजनेताओं ने मां दुर्गा से राज्य की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

झारखंड में दुर्गोत्सव की धूम है. राज्य के सभी जिलों के पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ उमड़ी है. वहीं, राज्य के राजनेता भी मां दुर्गा के चरण में हैं. मंगलवार को महानवमी के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

विज्ञापन
undefined
सीएम आवास में हुआ कन्या पूजन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शारदीय नवरात्र के महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और अन्य परिजनों संग पूरे विधि- विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और कुंवारी कन्या पूजन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से राज्य और राज्य वासियों के समग्र विकास, कल्याण, सुख- समृद्धि और शांति की कामना  की.

undefined
दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद

दुर्गोत्सव की धूम के बीच दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया. इस मौके पर पत्नी रूपी सोरेन समेत अन्य परिजन भी शामिल हुए. गुरुजी ने भी राज्य में शांति और खुशहाली के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा.

undefined
महानवमी में हवन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम

मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित मां दुर्गा की मंदिर में हवन का आयोजन हुआ. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन समेत उनके परिजन शामिल हुए. सीएम ने हवन करते हुए राज्य में बुराइयों का नाश और सुख-समृद्धि की कामना मां दुर्गा से की गयी.

undefined
कन्या पूजन में शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास

जमशेदपुर स्थित सूर्य मंदिर महानवमी के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए. इस मौके पर देवी रूपी कन्याओं को स्वादिष्ट भोजन कराते हुए उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया. साथ ही मां दुर्गा से राज्य में सुख-शांति की कामना भी की.

undefined
BJP प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने माता से लिया आशीर्वाद

झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश माता के दरबार में पहुंचे. रांची के हिनू स्थित एक पूजा पंडाल में पहुंचे दीपक प्रकाश ने माता से राज्य के खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया. साथ ही राज्य से बुराइयों के नाश की कामना मां से की.

undefined
AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो ने अपने पैतृक गांव में माता की पूजा अर्चना की

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो अपने पैतृक गांव लगाम में सपरिवार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सृष्टि का कल्याण करने वाली मां भगवती की कृपा हम सभी पर बनी रहे.

undefined
सभी के कल्याण के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मांगा आशीर्वाद

जमशेदपुर के न्यू सिधगोड़ा दुर्गा और काली पूजा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल का दर्शन करने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे. इनके साथ जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो भी थे. महानवमी के दिन माता का दर्शन कर केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने सभी के कल्याण के लिए मां से आशीर्वाद मांगा.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola