Bigg Boss OTT 2 Winner: एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान में से कौन बनेगा विनर, गौतम गुलाटी ने किया खुलासा

बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ट्विटर यूजर्स की मानें तो इस बार यूट्यूबर के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. जी हां सभी का कहना है कि अभिषेक और एल्विश में से ही कोई विनर होगा.

बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में बस 3 दिन बचे है. सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी टीवी शो में अब बस 5 पांच कंटेस्टेंट बचे है. जिसमें एल्विश यादव, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट शामिल है. इन्ही में से कोई एक कंटेस्टेंट विनर बनेगा.

ट्विटर यूजर्स की मानें तो इस बार यूट्यूबर के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. जी हां सभी का कहना है कि अभिषेक और एल्विश में से ही कोई विनर होगा. अब, बिग बॉस 8 के विजेता गौतम गुलाटी ने खुलासा किया है कि वह किसको विनर मानते हैं और कौन विजेता हो सकता है.

गौतम गुलाटी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की एक तस्वीर और दो शेरों की एक तस्वीर साझा की. वह लिखते हैं कि रियलिटी शो के जंगल में, अभिषेक और एल्विश ने अपनी निडर आत्माएं दिखाई हैं.

उनका कहना है कि ताज एक के लिए होने के बावजूद वह उन दोनों की जय-जयकार कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि वह इन दोनों को सपोर्ट करते हैं. इन्ही में से कोई विनर बनेगा.

बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में, हमने एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच हल्की नोकझोक होते देखी. एल्विश इस बात से नाराज थे कि अभिषेक उन्हें लगातार वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में संदर्भित कर रहे थे. उन्होंने पूजा भट्ट के सामने अपनी राय रखी.

खबरी के मुताबिक, वोटिंग ट्रेंड में अभिषेक मल्हान आगे चल रहे हैं. एल्विश यादव दूसरे, मनीषा रानी तीसरे और पूजा भट्ट चौथे स्थान पर हैं. बेबिका धुर्वे 5वें नंबर पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




