TikTok स्टार सोनाली फोगाट: पति की रहस्यमय मौत, Bigg Boss 14 में अली गोनी से प्यार, ऐसा है करियर और परिवार

Updated at : 17 Jan 2021 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
TikTok स्टार सोनाली फोगाट: पति की रहस्यमय मौत, Bigg Boss 14 में अली गोनी से प्यार, ऐसा है करियर और परिवार

TikTok स्टार रह चुकीं सोनाली फोगाट दोबारा सुर्खियों में हैं. Bigg Boss 14 के घर में सोनाली फोगाट खूब चर्चा बटोर रही हैं. कुछ दिनों पहले सोनाली फोगाट को Bigg Boss 14 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है.

विज्ञापन
undefined

TikTok स्टार रह चुकीं सोनाली फोगाट दोबारा सुर्खियों में हैं. Bigg Boss 14 के घर में सोनाली फोगाट खूब चर्चा बटोर रही हैं. कुछ दिनों पहले सोनाली फोगाट को Bigg Boss 14 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है.

undefined

Bigg Boss 14 के घर में सोनाली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही हैं. घरवालों से गाली-गलौज पर होस्ट सलमान खान तक उन्हें डांट चुके हैं. कंटेस्टेंट निक्की तंबोली और रुबीना दिलाइक ने उन पर आरोप लगाए थे.

undefined

Bigg Boss 14 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने वाली बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट ने निक्ली तंबोली और रुबीना दिलाइक को घर से बाहर देखने की धमकी दी थी. इसके बाद सलमान खान ने सोनाली फोगाट को हद में रहने की सलाह दी.

undefined

सोनाली फोगाट TikTok स्टार के साथ बीजेपी की प्रत्याशी भी रह चुकी हैं. सोनाली फोगाट ने एंकरिंग और मॉडलिंग में भी काम किया था. Instagram पर कई फोटोज में सोनाली फोगाट बिंदास अंदाज में दिखती हैं.

undefined

पंजाबी के साथ हरियाणवी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रह चुकीं सोनाली ने 2019 में छोरियां छोरों से कम नहीं होती फिल्म से डेब्यू किया था. उनके TikTok अकाउंट पर पोस्ट हर वीडियो खूब वायरल भी होते थे.

undefined

उनके पति की 2016 में रहस्यमय हालात में मौत हुई थी. संजय की फॉर्म हाउस में मौत की खबरें आई थी. पति की मौत के वक्त सोनाली मुंबई में थी. Bigg Boss 14 के घर में सोनाली ने पति की मौत के बारे में बताया था.

undefined

सोनाली ने अपने बहन के देवर संजय से शादी की थी. उनके पिता किसान हैं. उनकी एक बेटी भी है. Bigg Boss 14 के घर में अली गोनी को प्रपोज करने पर सोनाली फोगाट का सोशल मीडिया पर खूब मजाक भी उड़ा था.

undefined

करियर की शुरुआत से सोनाली कंट्रोवर्सी में रही हैं. पिछले साल उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. जून 2020 के वीडियो में सोनाली एक अधिकारी के चप्पल मारती नजर आई थीं. उस वीडियो पर खूब हंगामा हुआ था.

Posted : Abhishek.

Also Read: मोनालिसा की शादी की सालगिरह पर दिल छूने वाली रोमांटिक पोस्ट, पति विक्रांत बोले- अच्छा सुनो…
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola