Bhojpuri Kanwar Song: दिल टूटने के बाद खेसारी लाल यादव पहुंचे भोले बाबा के शरण में, कहा – आंसू गंगा जल भइल…

Updated:
विज्ञापन
Bhojpuri Kanwar Song: दिल टूटने के बाद खेसारी लाल यादव पहुंचे भोले बाबा के शरण में, कहा – आंसू गंगा जल भइल…

खेसारी लाल यादव का कांवड़ गीत ‘आंसू गंगा जल भइल’ आज टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी पर रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह गाना लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है.

विज्ञापन
undefined

जब लोगों का दिल टूटता है, तब अक्सर दिल टूटे लोग कोई ना कोई गलत कदम उठा लेते हैं, लेकिन करोड़ों लोगों का इमोशन बन चुके खेसारीलाल यादव का जब दिल टूटा तो वे भोले बाबा के शरण में पहुंच गए. जी हां, हम बात कर रहे हैं, उनके नए रिलीज भोजपुरी कांवर भजन “आंसू गंगा जल भइल” की, जो रिलीज के साथ अब तेजी से वायरल हो रहा है.

undefined

इस गाने की थीम बेहद आकर्षक है और इसमें भक्ति के साथ-साथ मानवीय संवेदना भी देखने को मिलती है. गाने में खेसारीलाल यादव की आवाज और अभिनय दोनों रिझाने वाला है. हिट मशीन खेसारीलाल यादव का भोजपुरी कांवर भजन “आंसू गंगा जल भइल” आज टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी पर रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह गाना लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है.

undefined

वहीं खेसारीलाल यादव ने भी इस गाने को शानदार बताया और कहा कि इस गाने की सबसे खास बात इसका कॉन्सेप्ट है, जो अलग हट कर है. अभी तक सबने सावन में सिर्फ बाबा की महिमा वाले गाने देखे थे, लेकिन इस गाने में उस दुखिया को भी दिखाया गया है, जिसको प्यार में धोखा मिला.

undefined

ऐसे में उन्होंने नशा या दूसरी गलत चीजों के बजाय बाबा की भक्ति को चुना और अपने आंसू से बाबा का जलाभिषेक किया. उन्होंने कहा कि टी-सीरीज़ देश की बड़ी म्यूजिक कंपनी है और इसके सारे प्रोजेक्ट अलग और नायाब होते हैं या आपको हमारे गाने में भी देखने को मिलेगा. मैं बस यही चाहूंगा कि इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें.

undefined

आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव के भोजपुरी कांवर भजन “आंसू गंगा जल भइल” के गीतकार विशाल भारती हैं, जबकि संगीतकार मोनू सिन्हा हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. उन्होंने कहा कि खेसारीलाल यादव के गानों की डिमांड लोगों में खूब है.

undefined

यह गाना लोग खूब पसंद कर रहे हैं और रील्स भी बना रहे हैं. आने वाले दिनों में यह गाना ब्लॉक बस्टर बनकर उभरेगा. वीडियो निर्देशक पवन पाल हैं. परियोजना समन्वय (टीम-टी-सीरीज़) सोनू श्रीवास्तव हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola