Animal OTT: रणबीर कपूर की फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज! जानें कब कर सकते हैं एंजॉय

Updated:
विज्ञापन
Animal Park

Animal OTT Release Date: रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. मूवी ने अबतक वर्ल्डवाइड 757 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी बीच खबर आ रही है कि मूवी थियेटर रिलीज के 3 महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी. आइये जानते हैं कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल‘ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी ज्यादा प्यार मिला. संदीप वांगा रेड्डी की ओर से निर्देशित मूवी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है.

undefined

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओटीटी वर्जन मूल रनटाइम से 30 मिनट ज्यादा यानी 3 घंटे 21 मिनट लंबा होने की उम्मीद है. संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

undefined

रणबीर की मूवी जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में ओटीटी पर आने की संभावना है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि डेट के अनाउंसमेट का इंतजार है.

undefined

रणबीर कपूर की नवीनतम ब्लॉकबस्टर तेजी से आगे बढ़ रही है और इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है. यहां तक ​​कि इसके ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी 1000 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल होने की भी उम्मीद है. फिल्म ने रिलीज के 12 दिनों में वर्ल्डवाइड 757.73 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

undefined

रणबीर कपूर की फिल्म ने उनकी पिछली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म संजू को भी पछाड़ दिया है. राजकुमार हिरानी की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 586.65 करोड़ रुपये रहा. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, एनिमल अब 500 करोड़ का लक्ष्य बना रही है. यह वर्तमान में 458 करोड़ है. भारत में हिंदी शोज का कलेक्शन 400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.

undefined

एनिमल के रनटाइम के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, ‘एनिमल’ की कहानी को दर्शकों तक पहुंचने के लिए इतना समय चाहिए. हमने पहला कट देखा जो 3 घंटे और 49 मिनट का था और हमारा मनोरंजन हुआ. लंबाई से घबराएं नहीं और सिनेमा का सर्वोत्तम अनुभव लें.”

undefined

एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जिन्होंने इससे पहले शाहिद कपूर-स्टारर कबीर सिंह में हिट फिल्म दी थी. दोनों ही मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया.

undefined

एनिमल फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता का किरदार निभा रहे हैं. बॉबी देओल की खलनायक की एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसका नाम अबरार हक है.

Also Read: Animal में रश्मिका मंदाना की एक्टिंग से इम्प्रेस हुए अमिताभ बच्चन, बोले- आप जैसा कभी भी कोई…
undefined

रश्मिका मंदाना को रणबीर कपूर के साथ कास्ट किया गया है, लेकिन उनके तृप्ति डिमरी के साथ कुछ अंतरंग दृश्य भी हैं. फिल्म के कलाकारों में वरिष्ठ अभिनेता सुरेश ओबेरॉय और प्रेम चोपड़ा भी शामिल हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola