ePaper

Video: भारत और 'इंडिया' के विवाद में लालू प्रसाद यादव की इंट्री, पढ़िए क्या कुछ कहा था आरजेडी प्रमुख

Updated at : 06 Sep 2023 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
Video: भारत और 'इंडिया' के विवाद में लालू प्रसाद यादव की इंट्री, पढ़िए क्या कुछ कहा था आरजेडी प्रमुख

भारत और इंडिया के नाम पर विवाद के बीच लालू प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लालू प्रसाद ने कह रहे हैं 'दिल्ली तो इंडिया है. ये (बिहार) भारत है. भारत में मिलता है'. अब यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

बिहार में भारत बनाम इंडिया (India) विवाद के बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बहुत ही पुराना है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लालू यादव भारत और India के बीच अंतर बता रहे हैं. वायरल वीडियो लालू प्रसाद का है. वे एक निजी चैनल से बात कर रहे हैं. उससे बात करते हुए लालू यादव ने कहा था कि India का मतलब दिल्ली और भारत का मतलब पटना है. लेकिन, लालू प्रसाद फिलहाल इस विवाद से अपने को अलग रखा है.

वायरल वीडियो में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद सी अंदाम में दातुन कर रहे हैं। उसी वक्त रिपोर्टर पूछता है कि … कभी ब्रश यूज नहीं किया आपने? इस सवाल पर लालू यादव कहते हैं… करते हैं. इसके बाद रिपोर्टर कहता है कि पटना में रहे तो यही करते है? इस पर लालू यादव हां की मुद्रा में सिर हिलाते हैं. फिर रिपोर्टर कहता है दिल्ली में तो दिक्कत होती होगी? इस पर लालू यादव कहते हैं कि वहां नहीं मिलता है. मतलब दातुन नहीं मिलता है. इसके बाद लालू यादव कहते हैं कि दिल्ली तो इंडिया है. ये (बिहार) भारत है. भारत में मिलता है. अब यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, यह विवाद प्रेसिडेंट के नाम से दिए गए रात्रि भोज के बाद से शुरु हुआ है. जी-20 समिट को लेकर प्रेसिडेंट के नाम से रात्रि भोज दिए गए हैं. निमंत्रण में इंडिया के राष्ट्रपति की जगह ‘भारत के राष्ट्रपति’ लिखा हुआ है. इस बात को लेकर देश भर में विवाद खड़ा हो गया. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार देश का नाम बदलना चाहती है. उनका तर्क है कि इससे पहले के राष्ट्रपति ( Presiedent of Bharat ) के निमंत्रण पत्र में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ लिखा जाता था. इधर भारत के राष्ट्रपति के बाद भारत के प्रधानमंत्री (Prime Minister of Bharat) का पत्र भी वायरल हो गया है.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन