Bihar News: पटना के राजीव नगर चौराहे पर जाम से त्राहिमाम, वाहनों की लगी लंबी कतार, देखें तस्वीरें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2022 12:35 PM

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर चौराहे पर हर दिन वाहनों की जाम से लोग परेशान है. इधर, न तो ट्रैफिक पुलिस की ध्यान है न ही थाना पुलिस की. 28 फरवरी दिन सोमवार की दोपहर में बहुत बदतर स्थिति में यहां जाम लगा रहा. देखें तस्वीरें

विज्ञापन
undefined

राजीव नगर चौराहे पर हर दिन सड़क जाम के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हर दिन जाम के कारण मुसीबतें और बढ़ जाती है.

undefined

पटना के राजीव नगर चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लगी है. जाम में परेशान लोग आपस में उलझ रहे है. घंटों देर तक जाम की समस्या में लोग फंसे रहे.

undefined

इस तस्वीर में आप देख सकते है कि वाहनों की जाम किस तरह से लगी है. यहां न तो ट्रैफिक पुलिस दिख रही है और न ही थाना पुलिस. वाहन चालक आपस में झगड़ते नजर आये.

undefined

राजीव नगर चौराहे पर जाम में फंसे लोग आपस में उलझ गये है. इस तस्वीर में दिख रहा है कि एक ऑटो चालक से एक व्यक्ति झगड़ा कर रहा है. आसपास के सभी वाहन चालकों की नजर उसी तरफ है.

undefined

इस तस्वीर से आप समझ सकते है कि जाम किस तरह से लगी है. वाहनों की इस लंबी कतार में फंसे लोग कछुए की चाल चल रहे है. दो किमी की दूरी तय करने में घंटों देर लगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन