बिहार के सरकारी स्कूलों में भी महंगी हुई पढ़ाई, नये सत्र में फीस के लिए देने होंगे अधिक पैसे, जानें बदलाव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Apr 2022 6:51 AM
बिहार के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई महंगी हो गयी है. नये सत्र में अब अभिभावकों को फीस के लिए अधिक पैसे देने होंगे. जानिये क्या हुआ बदलाव.
बिहार के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई महंगी हो गयी है. शिक्षा विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर दिया है, लेकिन नये सत्र में एक अप्रैल से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अभिभावकों को फीस के लिए अधिक पैसे देने होंगे.
अब नौवीं व 11वीं में प्रवेश शुल्क 50-50 रुपये देने होंगे. पहले नौवीं में प्रवेश शुल्क 20 रुपये व 11वीं में प्रवेश शुल्क 15 रुपये थे. वहीं, नौवीं में विकास शुल्क अब एक बार में ही 80 रुपये देने होंगे. पहले दो किस्तों में यह राशि ली जाती थी. वहीं, 11वीं में विकास शुल्क अब 200 रुपये लिये जायेंगे. पहले विकास शुल्क 160 रुपये थे. जिले के कई स्कूलों के प्राचार्य ने बताया कि नौवीं में एडमिशन 181 रुपये व 11वीं में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 165 रुपये अधिक देने होंगे.
इसके साथ ही 11वीं में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रोस्पेक्टस मद में लिये जाने वाले शुल्क को खत्म कर दिया गया है. पहले 11वीं में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को इन दोनों मद में 50-50 रुपये देने होते थे. लेकिन नये सत्र से यह राशि स्टूडेंट्स को नहीं देनी होगी.
Also Read: बिहार पुलिस में निकाली जाएगी नयी वैकेंसी, प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सीएम नीतीश का निर्देश
अब नौवीं के स्टूडेंट्स को अनुपस्थिति रहने पर फाइन नहीं देना होगा. पहले 10 दिन अनुपस्थिति रहने पर या शुल्क जमा नहीं करने की स्थिति में सात रुपये फाइन लगते थे. मध्याह्न के बाद अनुपस्थित रहने पर एक रुपये के फाइन, अनुपस्थिति दंड व विलंब शुल्क को भी खत्म कर दिया है. नौवीं के स्टूडेंट्स का उसी विद्यालय में नामांकन होने की स्थिति में कक्षा 11वीं में एडमिशन शुल्क नहीं लिया जायेगा.
शुल्क-पहले-अभी- पहले- अभी
-
प्रवेश- 20- 50-15- 50
-
विकास- 80(दो किस्त)- 80(एक किस्त)-160-200
-
खेल-कूद-10-20-20-30
-
मनोरंजन-10-20-20-60
-
विद्युत-10-20 -60-80
-
रख-रखाव -0-50-150-150
-
परिचय पत्र-0-20-20-20
-
कार्यक्रम-50-0 -50-0
-
परीक्षा शुल्क-75-120-100-120
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










