पटना-हाजीपुर जेपी सेतु पर वाहन खराब होने से लगा लंबा जाम, पुलिस ने हटाया

Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन

जेपी सेतु पर वाहनों की लंबी कतार

Patna Hajipur JP Setu Jaam : पटना-हाजीपुर जानेवाली जेपी सेतु पर मंगलवार की सुबह एक वाहन खराब हो जाने के कारण कुछ समय के लिए भीषण जाम लग गया. नीचे पढ़िए पूरी खबर…

विज्ञापन

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Hajipur JP Setu Jaam :
राजधानी के वैशाली के हाजीपुर से जोड़ने वाली जेपी सेतु पर मंगलवार की सुबह एक वाहन अचानक खराब हो गया. इस कारण पुल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई. चूंकि जेपी सेतु की चौड़ाई अधिक नहीं है, इसलिए एक भी वाहन रुकने से तुरंत जाम की स्थिति बन जाती है. मामले की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और एक्टिव मोड में आ गए.

Patna Hajipur JP Setu Jaam: क्रेन से हटाया गया वाहन

ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खराब वाहन को साइड कराया और क्रेन की मदद से उसे वहां से हटाने की कार्रवाई शुरू की. इसके कुछ ही देर बाद पुल पर वाहनों का आवागमन सामान्य कर दिया गया. फिलहाल जेपी सेतु पर परिचालन पूरी तरह सामान्य है. ट्रैफिक पुलिस ने चालकों से धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

ALSO READ: NEET Exam के दिन PMCH में बड़ा मामला, 47 छात्र अनुपस्थित, 24 घंटे में सबूत के साथ हाजिर होने का अल्टीमेटम, 37 बिना सूचना गायब

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन