Bihar Chunav 2020 के बीच आम लोगों को बड़ी राहत ! LPG की कीमत को लेकर सरकार ने लिया ये फैसला, यहां चेक करें रेट

Updated at : 02 Nov 2020 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020 के बीच आम लोगों को बड़ी राहत ! LPG की कीमत को लेकर सरकार ने लिया ये फैसला, यहां चेक करें रेट

indian gas online booking number, iocl.com : बिहार चुनाव के बीच आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. गैस कंपनियों ने नवंबर महीने में घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी अभी गैस पुरानी कीमत पर ही मिलती रहेगी. गैस सिलेंडर की कीमत iocl.com पर आप चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Gas Cylinder Price: बिहार चुनाव के बीच आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. गैस कंपनियों ने नवंबर महीने में घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी अभी गैस पुरानी कीमत पर ही मिलती रहेगी. गैस सिलेंडर की कीमत iocl.com पर आप चेक कर सकते हैं.

इंडियन ऑयल ने कीमत जारी करते हुए कहा कि नवंबर के समीक्षा बैठक में रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, इससे पहले सितंबर में भी गैस ब राहत दी गई थी, हालांकि जुलाई में कंपनी ने रेट में बदलाव किया था.

वहीं एक नवंबर (1 November) से एलपीजी (LPG Cylinder) के कुछ नियमों में बदलाव किया गया है. नए नियम के तहत उपभोक्ताओं को बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा. इसके अलावा गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ उसका भुगतान भी करना पड़ेगा. पैसा देने के बाद गैस उपभोक्ता के रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा. और जब गैस एजेंसी का कर्मचारी गैस सिलिंडर की डिलिवरी करने आएगा तो इसी ओटीपी को दिखाना होगा, तभी गैस मिलेगा.

इंडेन ने भी बदला नियम– इसके अलावा, इंडेन ने अपने एलपीजी ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग करने के लिए नया नंबर उपलब्ध कराया है. इसके माध्यम से गैस रिफिल के लिए सिलेंडर बुक होगा. इंडियन ऑयल ने जानकारी दी है कि पहले रसोई गैस बुकिंग के लिए देश के अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर होते थे. अब देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी ने सभी सर्किल के लिए एक ही नंबर उपलब्ध कराया है. मतलब अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना की जरूरत है.

Also Read: Bihar Election: 80 साल से अधिक उम्र के वोटर फ्री में पहुंचेंगे बूथ तक, इस कंपनी ने की पहल

Posted By : Avinish Kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन