ePaper

Omicron: कोरोना के नये वैरिएंट ‘अमिक्रोन’ ने बढ़ायी चिंता, विदेश से लौटे लोगों को खोज रहा स्वास्थ्य विभाग

Updated at : 28 Nov 2021 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
Omicron: कोरोना के नये वैरिएंट ‘अमिक्रोन’ ने बढ़ायी चिंता, विदेश से लौटे लोगों को खोज रहा स्वास्थ्य विभाग

Corona Omicron News कोरोना के नये वैरिएंट (अमिक्रोन) को लेकर जिले के सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी किया गया है. विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की कड़ाई से जांच की आदेश दिये गये हैं.

विज्ञापन

Bihar News: कोरोना के नये वैरिएंट से चिंतित स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पीड़ित देशों से बिहार लौटने वाले 281 लोगों की तलाश शुरू कर दी है. विभाग ने सभी सिविल सजर्न को निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों की तलाश कर उनकी जांच कराएं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बिहार के पते पर बनाये गये पासपोर्ट के आधार पर विदेश से लौटने वाले 281 यात्रियों की सूची बिहार को भेजी है.

इनमें सबसे अधिक 71 लोगों का पासपोर्ट पटना के पते पर बना है. दूसरे नंबर गया है, जहां के पते पर 56 लोगों का पासपोर्ट बना है. इसी तरह सीवान के 54, मुजफ्फरपुर और मधुबनी के 10-10, दरभंगा, मोतिहारी और छपरा के नौ-नौ लोग, वैशाली और बक्सर के सात-सात लोग और बेतिया के आठ लोग इस सूची में शामिल हैं.

यात्रियों पर रखी जायेगी विशेष नजर

कोरोना के नये वैरिएंट अमिक्रोन को लेकर जिले के सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी किया गया है. विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की कड़ाई से जांच की आदेश दिये गये हैं. इसके बाद अब पटना जंक्शन, दानापुर और एयरपोर्ट पर सिविल सजर्न के निर्देश पर बनायी गयी टीम और अधिक निगरानी बढ़ाने जा रही है. विदेश से कनेक्टिंग फ्लाइट से पटना आने वाले यात्रियों की जांच हर हाल में होगी.

विदेश से लौटा अगर कोई व्यक्ति पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच सहित बड़े प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए आता है तो सबसे पहले उनकी कोरोना जांच होगी. सिविल सजर्न डॉ विभा कुमारी ने बताया कि पटना में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगा है. रोजाना एक से दो मरीज ही मिल रहे हैं. हालांकि, दक्षिण अफ्रिका, हांगकांग आदि जगहों में मिले नये वैरिएंट को देखते हुए सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को अलर्ट जारी किया गया है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन