ePaper

नीट में भी कई छात्रों की उम्मीदवारी होगी रद्द, कई राज्यों के स्टूडेंट्स धांधली में हैं शामिल

Updated at : 22 Sep 2021 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
नीट में भी कई छात्रों की उम्मीदवारी होगी रद्द, कई राज्यों के स्टूडेंट्स धांधली में हैं शामिल

प्रभात खबर में जेइइ मेन (मार्च-2021) प्रश्नपत्र लीक होने की खबर छपने के बाद सीबीआइ ने जांच के बाद कार्रवाई की है. अब नेशनल एलिजब्लिटी इंट्रेंस टेस्ट (नीट) में भी सीबीआइ की जांच शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

अनुराग प्रधान, पटना. प्रभात खबर में जेइइ मेन (मार्च-2021) प्रश्नपत्र लीक होने की खबर छपने के बाद सीबीआइ ने जांच के बाद कार्रवाई की है. अब नेशनल एलिजब्लिटी इंट्रेंस टेस्ट (नीट) में भी सीबीआइ की जांच शुरू हो गयी है.

सीबीआइ की पकड़ में आये सभी गैंग जेइइ मेन के साथ-साथ नीट के लिए भी सेटिंग करते थे. सीबीआइ ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसमें कई राज्यों में सक्रिय गिरोह का पता चला है.

कई राज्यों के स्टूडेंट्स धांधली में हैं शामिल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के सूत्रों ने कहा कि जेइइ मेन के तर्ज पर ही नीट में भी काफी स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोका जायेगा. इनमें बिहार, झारखंड, यूपी, एमपी, बेंगलुरु, पूणे, पंजाब, दिल्ली के साथ अन्य राज्यों के स्टूडेंट्स शामिल हैं.

एनटीए ने कहा कि जांच में पकड़े जाने वाले सभी स्टूडेंट्स पर कार्रवाई होगी और उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी. सीबीआइ ने पता लगा लिया है कि किन छात्रों ने इस गिरोह से मदद लेकर परीक्षा दी.

सीबीआइ हर परीक्षा को लेकर करेगी जांच

एनटीए अपनी सभी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए जांच का जिम्मा सीबीआइ को दिया है. परीक्षा में सेटिंग में शामिल सभी गैंगों के खात्मे के लिए सीबीआइ अब काम करेगा.

नीट नहीं होगा स्थगित

नीट की परीक्षा को लेकर एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी ने पहले ही प्रभात खबर से साफ कर दिया कि है 12 सितंबर को आयोजित नीट स्थगित नहीं होगा.

एजेंसी परीक्षा स्थगित करने के पक्ष में नहीं है. प्रश्नपत्र बाहर आने की जांच चल रही है. इसमें शामिल लोगों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन