SC में आनंद मोहन की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई फिर टली, जानें कब होगी अब सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2023 2:58 PM
1994 में गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैय्या की हत्या मामले में आनंद मोहन सिंह दोषी हैं 16 साल की उन्होंने सजा भी काट चुके हैं.
आनंद मोहन जेल मैनुअल में बदलाव के बाद करीब 16 साल बाद जेल से बाहर आए. पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई पर शुक्रवार को चुनौती देने वाली याचिका पर SC में सुनवाई अगले साल जनवरी तक टल गई है.1994 में गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैय्या की हत्या मामले में आनंद मोहन सिंह दोषी हैं. जेल में 16 साल की उन्होंने सजा भी काट चुके हैं. नीतीश सरकार ने जेल मैनुअल में संशोधन कर आनंद मोहन समेत 97 कैदियों को जेल से रिहा कराया है.
लेकिन, आनंद मोहन की रिहाई को जी कृष्णैय्या की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस मामले में 26 सितंबर को होने वाली सुनवाई टल गई थी. सुप्रीम कोर्ट में आज फिर यह मामला टल गई. सुप्रीम कोर्ट में डीएम की हत्या के मामले में इससे पहले 11 अगस्त को सुनवाई हुई थी. बिहार सरकार को कोर्ट ने इस मामले में एडिशनल काउंटर एफिडेविट फाइल करने का आदेश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










