क्या भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर पाकिस्तान ने किया हमला? वायरल वीडियो का सच जानिए
Viral Video Fact Check: पाकिस्तान के द्वारा भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हमले की भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर वायरल है. भारत के भी कुछ लोगों ने इसे शेयर किया और गलत दावा किया है. जदयू नेता संजय झा ने ऐसे फेक वीडियो से सतर्क रहने कहा है.
कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों हुए आतंकी हमले का जवाब भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक से दिया है. पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर मंगलवार की रात करीब 2.30 बजे भारतीय सेना ने हवाई हमले किए. आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया गया. वहीं सोशल मीडिया पर फेक वीडियो भी वायरल होने लगे. जिसमें भारतीय सेना की क्षति का दावा किया जा रहा है.
आपके शहर में
संजय झा ने जतायी नाराजगी, फेक न्यूज से सतर्क रहने को कहा
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसे पाकिस्तानी मीडिया की करतूत बताया. भारत के भी कुछ लोगों ने इसका दावा किया तो संजय झा ने नाराजगी जतायी. दरअसल, तेजस्वी प्रकाश नाम से बनी एक X हैंडल से कुछ वीडियो पोस्ट किया गया. जिसने भारतीय सेना के ठिकाने पर हमले का दावा किया है. हालांकि फैक्ट चेक में ये फेक साबित हुआ.
ALSO READ: Video: ‘हम सरकार के साथ…’ देश की सुरक्षा का है मामला’ तेजस्वी यादव गरजे
फैक्ट चेक में फेक निकला वीडियो
फैक्ट चेक में ये सूचना भ्रामक साबित हुई है. भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर पाकिस्तान के द्वारा हमला किए जाने से जुड़ा वीडियो फेक साबित हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए