24 अगस्त 1942 को बेतिया में ऐसा क्या हुआ था, जिसे आज भी याद कर भावुक हो उठता है पूरा शहर?

Updated:
विज्ञापन
श्रदांजलि सभा में भाग लेते डीएम महापौर एवं अन्य

बेतिया ने 24 अगस्त 1942 को देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले आठ अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि शहीदों का बलिदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया. देश की आजादी के लिए 24 अगस्त 1942 को अपने प्राणों की आहुति देने वाले बेतिया के आठ अमर शहीदों की स्मृति में सोमवार को शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. जिलाधिकारी तरनजोत सिंह समेत जिले के वरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और शहरवासियों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

सशस्त्र बल के जवानों ने दी सलामी

श्रद्धांजलि सभा से पहले सशस्त्र बल के जवानों ने शहीदों के सम्मान में सलामी परेड प्रस्तुत की. इसके बाद जिलाधिकारी समेत उपस्थित अधिकारियों और लोगों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

इस दौरान शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश की आजादी में उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया.

शहीदों का बलिदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा : डीएम

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा.

उन्होंने कहा कि शहीदों ने देश के लिए त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है.

डीएम ने शहरवासियों से अपने अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने और जिले, राज्य व देश के विकास में सकारात्मक योगदान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना चाहिए.

देशहित में काम करना ही सच्ची श्रद्धांजलि

जिलाधिकारी ने कहा कि व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाज और देश के हित में कार्य करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने लोगों से शहीदों के आदर्शों और उनके त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में महापौर गरिमा देवी सिकारिया, एसएसपी कुमार गौतम, डीडीसी नितीन वैभव काजले, एडीएम अनिल कुमार सिन्हा, एसडीओ विकास कुमार, ओएसडी सुजीत कुमार समेत जिले के अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक और शहरवासी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: नहर की जमीन पर कब्जा पड़ा भारी, विभाग ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन