ePaper

आपदा में अवसर तलाशने की कोशिश

Updated at : 02 Feb 2021 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
आपदा में अवसर तलाशने की कोशिश

आपदा में अवसर तलाशने की कोशिश

विज्ञापन

कोरोना संकट ने देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार दिया है. यह बजट इस आपदा में अवसर तलाशने की एक कोशिश है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल अर्थव्यवस्था में बड़े सुधार की उम्मीद जतायी, साथ ही कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत का विजन है. वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट छह स्तंभों पर टिका है. पहला स्तंभ है- स्वास्थ्य, दूसरा- पूंजी और बुनियादी ढांचा, तीसरा- समग्र विकास, पांचवां- नवाचार और अनुसंधान तथा छठा स्तंभ- न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन.

जैसी कि उम्मीद की जा रही थी, कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट में कोविड वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. यह बजट ऐसे वक्त में आया है, जब देश की जीडीपी में भारी गिरावट आयी है. सवाल यह है कि क्या यह बजट 2021 में अर्थव्यवस्था को पटरी में लाने में मददगार साबित होगा?

अर्थव्यवस्था की इस सुस्ती से सभी चिंतित हैं. हालांकि इस सुस्ती को सीमित अवधि का बताया जा रहा है. बजट में लोगों की निगाहें इसी पर लगी थीं कि सरकार इस सुस्ती को दूर करने के लिए क्या कदम उठाती है. इसमें सबसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश को माना जाता है. इस क्षेत्र में निवेश अर्थव्यवस्था को गति दे सकता है.

देश में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गयी हैं, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती इन योजनाओं को धरातल पर उतारने की है. इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं और चुनावी साल में वित्त मंत्री ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम के लिए नेशनल हाइवे और नये इकॉनोमिक कॉरिडोर का एलान किया है.

शेयर बाजार को यह बजट बेहद पसंद आया और सेंसेक्स में भारी उछाल आयी. पिछले कुछ वर्षों की बजट बाद की यह सबसे बड़ी उछाल है, लेकिन यह भी सच है कि शेयर बाजार अर्थव्यवस्था की सही तस्वीर पेश नहीं करता है. देश में अर्थव्यवस्था सुस्त है, लेकिन पिछले कुछ समय से देश में शेयर बाजार नित नये रिकॉर्ड बना रहा है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Ashutosh Chaturvedi

लेखक के बारे में

By Ashutosh Chaturvedi

मीडिया जगत में तीन दशकों से भी ज्यादा का अनुभव. भारत की हिंदी पत्रकारिता में अनुभवी और विशेषज्ञ पत्रकारों में गिनती. भारत ही नहीं विदेशों में भी काम करने का गहन अनु‌भव हासिल. मीडिया जगत के बड़े घरानों में प्रिंट के साथ इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता का अनुभव. इंडिया टुडे, संडे ऑब्जर्वर के साथ काम किया. बीबीसी हिंदी के साथ ऑनलाइन पत्रकारिता की. अमर उजाला, नोएडा में कार्यकारी संपादक रहे. प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के साथ एक दर्जन देशों की विदेश यात्राएं भी की हैं. संप्रति एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola