वरीयता का निर्धारण कब होगा

Updated at : 23 May 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
वरीयता का निर्धारण कब होगा

झारखंड गठन के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के कैडर विभाजन के तहत पारस्परिक एवं स्वेच्छा से स्थानांतरित होकर झारखंड आये अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने संवर्ग में सबसे जूनियर करने का आदेश, न्यायादेशानुसार, गृह (विशेष) विभाग, बिहार सरकार द्वारा ज्ञापांक -2372, दिनांक-11 मार्च 2016 में दिया गया था. इस संबंध में बिहार सरकार द्वारा झारखंड […]

विज्ञापन
झारखंड गठन के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के कैडर विभाजन के तहत पारस्परिक एवं स्वेच्छा से स्थानांतरित होकर झारखंड आये अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने संवर्ग में सबसे जूनियर करने का आदेश, न्यायादेशानुसार, गृह (विशेष) विभाग, बिहार सरकार द्वारा ज्ञापांक -2372, दिनांक-11 मार्च 2016 में दिया गया था.
इस संबंध में बिहार सरकार द्वारा झारखंड सरकार को कार्रवाई हेतु सूचित किया गया था. परंतु झारखंड सरकार द्वारा इस संबंध में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. इस कारण झारखंड के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उचित वरीयता एवं प्रोन्नति के लाभ से वंचित हैं. झारखंड सरकार को न्यायादेश मानने एवं अधिकारियों व कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु इस मामले में जल्द कार्रवाई करनी चाहिए.
रेक्स टोप्पो, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola