काले धुएं पर लगाम हो

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए बीएस-3 गाड़ियों को देश में बैन किया है. मगर उन गाड़ियों का क्या जो आज भी सड़क पर काले धुएं छोड़ते हुए बेधड़क दौड़ रही है. इस मामले में हमारी रांची भी पीछे नहीं है. शहर में अनेकों दोपहिया व बड़ी गाड़ियां हैं, […]
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए बीएस-3 गाड़ियों को देश में बैन किया है. मगर उन गाड़ियों का क्या जो आज भी सड़क पर काले धुएं छोड़ते हुए बेधड़क दौड़ रही है. इस मामले में हमारी रांची भी पीछे नहीं है. शहर में अनेकों दोपहिया व बड़ी गाड़ियां हैं, जो काले धुएं को छोड़ते हुए पुलिस के सामने से निकल जाती है और ट्रैफिक पुलिस एक बार भी इन गाड़ियों को नहीं रोकते.
ऐसे में इन गाड़ियों के आस-पास से निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. काले धुएं से प्रदूषण तो होता ही है, साथ ही जानलेवा भी हो सकता है. आम लोग जागरूक हो और इस काले धुएं पर लगाम लगे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को प्रयास करना चाहिए.
संजना शिप्पी, बरियातू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




