हम हेलमेट क्यों नहीं पहनते
Updated at : 25 Apr 2017 1:34 AM (IST)
विज्ञापन

अखबारों में आये दिन रांची के एसडीओ भोर सिंह यादव द्वारा ट्रैफिक अभियान चलाये जाने की खबर प्रकाशित हो रही है. ट्रैफिक पुलिस भी कभी मुफ्त में हेलमेट देती है, तो कभी गांधीगिरी दिखाते हुए फूल़ फिर भी हम अपनी आदतों से बाज नहीं आते़. हेलमेट नहीं पहनने के हमारे पास ढेरों बहाने हैं. इससे […]
विज्ञापन
अखबारों में आये दिन रांची के एसडीओ भोर सिंह यादव द्वारा ट्रैफिक अभियान चलाये जाने की खबर प्रकाशित हो रही है. ट्रैफिक पुलिस भी कभी मुफ्त में हेलमेट देती है, तो कभी गांधीगिरी दिखाते हुए फूल़ फिर भी हम अपनी आदतों से बाज नहीं आते़. हेलमेट नहीं पहनने के हमारे पास ढेरों बहाने हैं. इससे हमारा हेयर स्टाइल बिगड़ जाता है़
इसे पहनने में बहुमूल्य समय बरबाद होता है़, लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि दुर्घटना कभी निमंत्रण देकर नहीं आती और जब आती है, तो सारे हेयर स्टाइल और बहुमूल्य समय दूसरों की कहानियों के लिए छोड़ जाती हैं. फिर भी हम ऐसी गलती करने से बाज नहीं आते और एक छाप छोड़ देते हैं कि हम नहीं सुधरेंगे़
ज्ञान रंजन, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




