देवघर पुलिस की निष्क्रियता

Updated at : 24 Apr 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर पुलिस की निष्क्रियता

कुछ वर्ष पूर्व तक टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक शाम पांच बजे से नौ बजे तक नो इन्ट्री जोन घोषित था़ पुलिस प्रशासन उसे सख्ती से लागू भी करती था़ आम लोग इतमीनान होकर बाजार में खरीदारी करते थे, परंतु आज स्थिति बेहद खराब हो गयी है़ शाम के समय उदंड किस्म के […]

विज्ञापन
कुछ वर्ष पूर्व तक टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक शाम पांच बजे से नौ बजे तक नो इन्ट्री जोन घोषित था़ पुलिस प्रशासन उसे सख्ती से लागू भी करती था़
आम लोग इतमीनान होकर बाजार में खरीदारी करते थे, परंतु आज स्थिति बेहद खराब हो गयी है़ शाम के समय उदंड किस्म के कुछ लड़के भीड़ के बीच जब तेज गति से बाइक पर निकलते हैं, तब महिलाएं-बच्चे, सभी सहम जाते हैं, पता नहीं क्या होगा़ झपट्टामार गिरोह एवं बाइकर्स गैंग रोज कहीं-न-कहीं अपना हाथ साफ करते रहता है़ इन चीजों को देख कर देवघर पुलिस पर तरस आता है़ आखिर पुलिस करती क्या है? दरअसल, झारखंड में रोज बड़ी-बड़ी घोषणाएं होती है, पर जवाबदेही तय करनेवाला कोई सिस्टम नहीं है़ जनता भगवान भरोसे है़
सुनील कुमार झा, करनीबाग, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola