शैक्षणिक संस्थाओं की दशा सुधारे सरकार

Updated at : 19 Apr 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
शैक्षणिक संस्थाओं की दशा सुधारे सरकार

देश भर में अभी शिक्षा व्यवस्था को लेकर माहौल गरमाया हुआ है. सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता और व्यवस्था, दोनों पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. सरकारी स्कूलों के शिक्षकों पर अध्यापन कार्य के अलावा भी कई अतिरिक्त कार्यों का बोझ है. सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की योग्यता और दक्षता पर सवाल उठाये जाते हैं, […]

विज्ञापन
देश भर में अभी शिक्षा व्यवस्था को लेकर माहौल गरमाया हुआ है. सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता और व्यवस्था, दोनों पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. सरकारी स्कूलों के शिक्षकों पर अध्यापन कार्य के अलावा भी कई अतिरिक्त कार्यों का बोझ है. सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की योग्यता और दक्षता पर सवाल उठाये जाते हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं और अभियानों में इनसे ही मदद ली जाती है. सरकार छुट्टियां कम करने का मानस बना रही है.
वहीं, शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है. शिक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकारी शैक्षणिक संस्थाओं को आईआईटी की तरह हर प्रकार की सुविधाएं देनी होंगी. एडवांस्ड प्रशिक्षण से शिक्षकों को अपडेट करते रहने से बच्चों पर भी इसका सकारात्मक असर दिखेगा.
रक्षित परमार, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola