कश्मीर में सैनिकों पर पथराव
Updated at : 19 Apr 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

आज बहुत दुख होता है, यह सुन कर कि हमारे कश्मीरी भाई-बंधु अपने ही सैनिकों पर पथराव करते हैं. हमारे सैनिक बंदूकों और कारतूसों से लैस होते हुए भी नियमों से बंधे हुए होने के कारण कुछ नहीं कर पाते. कुछ हजार रुपये के लिए कश्मीरी आतंकियों को बच कर भागने में मदद करते हैं. […]
विज्ञापन
आज बहुत दुख होता है, यह सुन कर कि हमारे कश्मीरी भाई-बंधु अपने ही सैनिकों पर पथराव करते हैं. हमारे सैनिक बंदूकों और कारतूसों से लैस होते हुए भी नियमों से बंधे हुए होने के कारण कुछ नहीं कर पाते. कुछ हजार रुपये के लिए कश्मीरी आतंकियों को बच कर भागने में मदद करते हैं. मुझे इसमें उन लोगों की कोई गलती नहीं दिखती है.
गलती हमारी है, गलती हमारी सरकार की है क्योंकि आजादी के इतने वर्षों बाद भी हम उन्हें यह विश्वास नहीं दिला पाये कि वे सभी हमारी ही तरह हिंदुस्तानी हैं. हम उन्हें अच्छी शिक्षा और नौकरियां उपलब्ध नहीं करा पाये, जिस वजह से वे ऐसा कर रहे हैं. सरकार को चाहिए कि उनका भी विकास तेजी से करें ताकि वो आतंकवादियों के खिलाफ खड़े हो सके.
महिमा सिंह, उज्जैन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




