सामाजिक सद्भावना महत्वपूर्ण है

Updated at : 19 Apr 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक सद्भावना महत्वपूर्ण है

आज कई राज्यों में कट्टरपंथी विचारधारा ने सामाजिक समरसता को ठेस पहंुचाया है. यह विचारधारा अचानक नहीं, वरण सोची समझी राजनीतिक रणनीति है. इसमें राजनीतिक दलों की सहभागिता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है. अभी रांची में जो कुछ हुआ वह निंदनीय है. ऐसी घटना बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है. रांची की जनता […]

विज्ञापन

आज कई राज्यों में कट्टरपंथी विचारधारा ने सामाजिक समरसता को ठेस पहंुचाया है. यह विचारधारा अचानक नहीं, वरण सोची समझी राजनीतिक रणनीति है. इसमें राजनीतिक दलों की सहभागिता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है. अभी रांची में जो कुछ हुआ वह निंदनीय है. ऐसी घटना बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है. रांची की जनता ऐसे गलत कार्यों को तरजीह नहीं देगी क्योंकि वर्षों से यहां सभी धर्मावलंबी मिलजुल कर रहते आ रहे हैं.

इसमें जरूर बाहरी तत्वों का ही हाथ होगा. बेशक उनके साथ कुछ भटके हुए स्थानीय मिल गये होंगे, पर यहां की जनता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है. सभी राजनीतिक दल इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि किसी भी हाल में सामाजिक समरसता बनी रहे.

राजन राज, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola