फरिश्ता बनने से बेहतर है इनसान बनना

Updated at : 14 Apr 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
फरिश्ता बनने से बेहतर है इनसान बनना

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने जीवन के अंतिम दिनों में बौद्ध धर्म को अपना लिया था. बौद्ध धर्म अपनाने का मतलब है, मानव मात्र के प्रति करुणामय, आदरभाव एवं मैत्रीपूर्ण सरोकार. क्षेत्र, भाषा, जाति, धर्म, वर्ग, समुदाय, नस्ल और राष्ट्रीयता से परे पूर्ण रूप से सेक्यूलर होना. वहीं, आंबेडकरवादी होने का मतलब है, बड़ा-छोटा, ऊंच-नीच, […]

विज्ञापन
बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने जीवन के अंतिम दिनों में बौद्ध धर्म को अपना लिया था. बौद्ध धर्म अपनाने का मतलब है, मानव मात्र के प्रति करुणामय, आदरभाव एवं मैत्रीपूर्ण सरोकार. क्षेत्र, भाषा, जाति, धर्म, वर्ग, समुदाय, नस्ल और राष्ट्रीयता से परे पूर्ण रूप से सेक्यूलर होना.
वहीं, आंबेडकरवादी होने का मतलब है, बड़ा-छोटा, ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, समर्थ-असमर्थ, सुविधा-असुविधा आदि विभाजक रेखाओं को समझना और उसे दूर करना और इन सबको समाजवाद या समतावाद की तरफ मोड़ देना यानी सच्चे अर्थ में बौद्ध हो जाना. जो भी बुद्ध के विचारों को नहीं मानता, वह आंबेडकरवादी नहीं हो सकता. वैसे ही जो आंबेडकरवाद को नहीं मानता, वह बुद्ध का अनुयायी नहीं हो सकता है. ‘फरिश्ता बनने से बेहतर है इनसान बनना, मगर इसमें है, कुछ मुश्किल ज्यादा’.
बृजलाल राम, कोकर, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola