बिजली दे दो साहब, पढ़ाई करनी है

Updated at : 06 Apr 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली दे दो साहब, पढ़ाई करनी है

आज के युवा देश के भविष्य हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है. देश का भविष्य अगर उज्ज्वल रखना है, तो यह जरूरी है कि आज के युवाओं का वर्तमान उज्ज्वल हो. दरअसल मामला यह है कि सीबीएसइ के दसवीं और बारहवीं के इम्तिहान चरम पर हैं और बिजली की हालत हजारीबाग में खस्ता है. इस […]

विज्ञापन
आज के युवा देश के भविष्य हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है. देश का भविष्य अगर उज्ज्वल रखना है, तो यह जरूरी है कि आज के युवाओं का वर्तमान उज्ज्वल हो. दरअसल मामला यह है कि सीबीएसइ के दसवीं और बारहवीं के इम्तिहान चरम पर हैं और बिजली की हालत हजारीबाग में खस्ता है. इस वजह से विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
शहर में हर रात बिजली दो-तीन घंटों के लिए गुल रहती है. इससे अंतिम क्षणों की पढ़ाई, जो कि बहुत कारगर साबित होती है, बाधित हो रही है. फिलहाल जो परीक्षाएं बची हुई हैं उसको मद्देनजर रखते हुए स्थानीय प्रशासन िबजली िवभाग को हिदायत दे कि िबजली संकट का सामना छात्रों को न करना पड़े.
उत्सव रंजन, हजारीबाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola