‘रामपत्री’ का लाभ
Updated at : 05 Apr 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई के वैज्ञानिकों ने ‘रामपत्री’ पौधे से कैंसर की दवा बनायी है.देश की रक्षा के लिए परमाणु बम बनाने वाले इस केंद्र ने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की दवा बनाकर इंसान को पीड़ा देने वाली इस बीमारी पर समाधान दिया है. केंद्र सरकार को इस तरह की खोज को बढ़ावा देना […]
विज्ञापन
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई के वैज्ञानिकों ने ‘रामपत्री’ पौधे से कैंसर की दवा बनायी है.देश की रक्षा के लिए परमाणु बम बनाने वाले इस केंद्र ने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की दवा बनाकर इंसान को पीड़ा देने वाली इस बीमारी पर समाधान दिया है.
केंद्र सरकार को इस तरह की खोज को बढ़ावा देना चाहिए. कुदरत ने बीमारियों के इलाज के लिए वनस्पतियों के माध्यम से प्रबंध कर रखा है. जरूरत है अभ्यास कर उसे परखने की. इंसान कुदरत पर कितने भी जुल्म करे, लेकिन कुदरत मदद के लिए हमेशा आगे रहता है. इसको ध्यान में रखते हुए इंसान को भी अपने प्रकृति की रक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए.
जयेश राणे, मुंबई, महाराष्ट्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




