हमारी कार्य संस्कृति
Updated at : 03 Apr 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

हमारे सरकारी संस्थाओं में दिखावे की कार्य संस्कृति बहुत पुरानी है. जब भी किसी सरकारी संस्था का वरीय पदाधिकारी अथवा माननीयों के द्वारा निरीक्षण हेतु तिथि निर्धारित की जाती है, तब उन्हें दिखाने के लिए उक्त संस्था की सारी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जाता है. निरीक्षण के बाद फिर वही ढाक के तीन पात. उसी […]
विज्ञापन
हमारे सरकारी संस्थाओं में दिखावे की कार्य संस्कृति बहुत पुरानी है. जब भी किसी सरकारी संस्था का वरीय पदाधिकारी अथवा माननीयों के द्वारा निरीक्षण हेतु तिथि निर्धारित की जाती है, तब उन्हें दिखाने के लिए उक्त संस्था की सारी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जाता है.
निरीक्षण के बाद फिर वही ढाक के तीन पात. उसी तरह हमारी सरकार की भी स्थिति प्रतीत होती है. फरवरी में रांची के खेल गांव में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित की गयी थी.
उस समय रांची की विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई काबिले तारीफ थी. कारण था कि आनेवाले देश-विदेश के मेहमानों, इनवेस्टर को दिखाना. लेकिन उसके बाद फिर वही स्थिति. इस बीमारी से हम कब निजात पायेंगे. अधिकारी कब समझेंगे कि ऐसी व्यवस्था सदैव बनाये रखना उनका दायित्व है.
बादल, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




