झारखंड में भी बंद हो शराब

जहां एक ओर सुप्रीम कोर्ट शराब के कारण हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए, शराब दुकानों के हर जगह होने पर पाबंदी लगा रही है, वहीं दूसरी ओर रघुवर सरकार शराब की दुकान खोलने के पीछे पड़ी है. बिहार की तर्ज पर यहां के झारखंडवासी भी चाहते हैं कि शराब बंद हो, क्योंकि बिहार में […]
जहां एक ओर सुप्रीम कोर्ट शराब के कारण हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए, शराब दुकानों के हर जगह होने पर पाबंदी लगा रही है, वहीं दूसरी ओर रघुवर सरकार शराब की दुकान खोलने के पीछे पड़ी है. बिहार की तर्ज पर यहां के झारखंडवासी भी चाहते हैं कि शराब बंद हो, क्योंकि बिहार में वाकई लोगों को फायदा हुआ है.
शराब से जो हानि होती है, उसके बारे में वही बता सकता है जिसने किसी सड़क दुर्घटना में अपने को खोया हो या खुद शिकार हुआ हो. 95 % सड़क दुर्घटनाएं शराब की वजह से होती है. जब बिहार के पास कुछ प्राकृतिक संसाधन नहीं है, फिर भी वो ऐसा कदम उठा सकते हैं, तो हम क्यों नहीं. सरकार शराबबंदी के बारे में ज्यादा सोचे.
प्रेम सागर केवट, कतरास, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




