बिना विराट के भी विराट हैं हम

Updated at : 30 Mar 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
बिना विराट के भी विराट हैं हम

विराट एंड टीम को शानदार जीत पर बधाई. वैसे इस बधाई के हकदार रहाणे है. फिर भी टीम तो टीम है. धोनी के संन्यास के बाद यह सवाल था, चिंता भी थी, इतनी खूबियों वाला कप्तान कौन हो सकता है? विराट की कप्तानी आते ही सारे सवाल वहीं के वहीं रुक गये. धोनी की कहानियां […]

विज्ञापन
विराट एंड टीम को शानदार जीत पर बधाई. वैसे इस बधाई के हकदार रहाणे है. फिर भी टीम तो टीम है. धोनी के संन्यास के बाद यह सवाल था, चिंता भी थी, इतनी खूबियों वाला कप्तान कौन हो सकता है?
विराट की कप्तानी आते ही सारे सवाल वहीं के वहीं रुक गये. धोनी की कहानियां इतिहास के पन्नों में दबने लगीं. सब कुछ विराट लगने लगा. हो भी क्यों नहीं, इस कप्तान ने जीत के अलावा कुछ जाना नहीं. अचानक एक छोटी-सी घटना ने चेहरे को शिकन से भर दिया. निर्णायक मैच, बगैर विराट! मगर रहाणे की टीम ने चौथे दिन ही एक विराट जीत देशवासियों के नाम कर दिया. इस जीत ने पक्का कर दिया कि अनिश्चिताओं के इस खेल में बिना विराट भी विराट हैं हम.
एमके मिश्रा, रातू, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola