यूपी का भगवा रंग
Updated at : 20 Mar 2017 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

अभी हाल ही में यूपी के चुनाव में बीजेपी एक मजबूत पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी है और उन्हें वहां सरकार बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. यह काफी खुशी की बात है कि पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में भी और राज्य में भी हो, लेकिन सीएम के लिए एक विवादित कट्टरपंथ […]
विज्ञापन
अभी हाल ही में यूपी के चुनाव में बीजेपी एक मजबूत पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी है और उन्हें वहां सरकार बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. यह काफी खुशी की बात है कि पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में भी और राज्य में भी हो, लेकिन सीएम के लिए एक विवादित कट्टरपंथ सोच रखनेवाले को चुना जाना, काफी निराशाजनक है. यह भारतीय एकता के लिए एक मजाक है.
कहीं ऐसा न हो कि यूपी का यह भगवा रंग हमारे कौमी एकता को लाल कर दे. किसी संयासी को यूं कहें तो हमारे भाईचारे को शब्दों से तोड़ने की बात करनेवाले को किसी राज्य का इतना बड़ा पद नहीं मिलना चाहिए, चाहे वो योगी हो या कोई ओवैसी. कट्टरपंथ की सोच रखनेवाले को सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए. कहीं ऐसा न हो कि हमारे भाईचारे को चोट पहुंचे.
मो. नौशाद आलम, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




