अमेरिका भारतीयों की रक्षा करे

Updated at : 07 Mar 2017 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका भारतीयों की रक्षा करे

भारतीय नागरिकों पर अमेरिका में लगातार हमले हो रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष होने पर स्वदेशी नागरिकों को हर क्षेत्र में प्रथम अधिमान दिया जाएगा, यह बात वहां के चुनाव में राष्ट्राध्यक्ष ट्रंप ने कही थी. वहां की जनता के मन को यह मुद्दा भाने के कारण ट्रंप को ही जीत मिली. स्वदेशी की भावना […]

विज्ञापन
भारतीय नागरिकों पर अमेरिका में लगातार हमले हो रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष होने पर स्वदेशी नागरिकों को हर क्षेत्र में प्रथम अधिमान दिया जाएगा, यह बात वहां के चुनाव में राष्ट्राध्यक्ष ट्रंप ने कही थी. वहां की जनता के मन को यह मुद्दा भाने के कारण ट्रंप को ही जीत मिली.
स्वदेशी की भावना अपनी जनता के मन में उतारने में ट्रंप सफल रहे, लेकिन वहां के कुछ लोगों ने इस मुद्दे को नकारात्मक तरीके से लेकर भारतीयों को लक्ष्य बनाकर उन पर जानलेवा हमले शुरू कर दिये. हथियारों का इस्तेमाल कर भारतीयों के पीछे पड़ रहे वहां के हमलावरों से सुरक्षित रहना भारतीयों के लिए चुनौती बन गयी है. अपने देश में रहने वाले विदेशी नागरिकों की रक्षा करना अमेरिका का दायित्व है. उस देश को स्वदेश के मुद्दे को लेकर अपने देशवासियों की जितनी चिंता है, उतनी ही चिंता अमेरिका की सफलता में बड़ा योगदान प्रदान करने वाले भारतीयों के प्रति होनी चाहिए.
जयेश राणे, मुंबई, महाराष्ट्र
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola