देश में आर्थिक विषमता
Updated at : 19 Jan 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

‘ऑक्सफेम’ के रिपोर्ट के अनुसार भारत के एक फीसदी अमीरों के पास देश का 58 फीसदी धन जमा है. सरकार और अमीरों ने साथ मिलकर काम किया, तो देश तेजी से आगे बढ़ सकता है. लेकिन ऐसा होने कि संभावना नहीं है. क्योंकि भ्रष्टाचार, काले धन ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है. […]
विज्ञापन
‘ऑक्सफेम’ के रिपोर्ट के अनुसार भारत के एक फीसदी अमीरों के पास देश का 58 फीसदी धन जमा है. सरकार और अमीरों ने साथ मिलकर काम किया, तो देश तेजी से आगे बढ़ सकता है. लेकिन ऐसा होने कि संभावना नहीं है. क्योंकि भ्रष्टाचार, काले धन ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है.
यह बात दुनिया में किसी से छुपी नहीं है. नौकरी-कारोबार करने की इच्छा रहकर भी वैसे मौके नहीं मिले. इस कारण बढ़ती आर्थिक कमजोरियों ने गरीबों को दो वक्त का खाना मिलना मुश्किल कर दिया. अमीर और अमीर हो सकते हैं, तो गरीब अमीर होना छोड़ो, पर गरीबी के जाल से क्यों बाहर नहीं निकल सकता या उन्हें बाहर निकलने नहीं दिया जाता? गरीब और अमीर के बीच का अंतर बढ़ते ही गया और आज वह कितना बढ़ा है, यह सच वह रिपोर्ट ही बता रहा है.
अर्पिता पाठक, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




