जनरल का बयान

Updated at : 18 Jan 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
जनरल का बयान

सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने यह तुगलकी फरमान सुनाया कि सेना के जवान अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करें व ऐसा करनेवाले अपराधी हैं, उनके इस कृत्य के लिए उन्हें सजा दी जायेगी. जनरल का यह बयान कहीं से तर्कसंगत नहीं कहा जा सकता. देश के जवान अपनी […]

विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने यह तुगलकी फरमान सुनाया कि सेना के जवान अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करें व ऐसा करनेवाले अपराधी हैं, उनके इस कृत्य के लिए उन्हें सजा दी जायेगी. जनरल का यह बयान कहीं से तर्कसंगत नहीं कहा जा सकता.
देश के जवान अपनी जान हथेली पर रखकर देश की रक्षा करते हैं, बिना रुके बिना थके ड‍्यूटी पर डटे रहते हैं. इतना सब सहने के बाद क्या देश उन्हें दो वक्त की रोटी ढंग से नहीं दे सकता? क्यों उन्हें बोलने का हक नहीं है सिर्फ इसलिए कि वे सेना में हैं? जनरल ने कहा ऐसा करने से दूसरे सैनिकों का मनोबल गिरेगा, तो जनाब मनोबल तब गिरता है जब बड़े-बड़े अफसर जवानों से घरेलू नौकरों की तरह काम करवाते हैं, जब सच बोलने पर अपराधी का तमगा दे दिया जाता है. सरकार को चाहिए कि वह स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करे.
डॉ शिल्पा जैन, वारंगल, तेलंगाना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola