क्या चुनाव होगा कैशलेस?
Updated at : 27 Dec 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

देश को आगे बढ़ाने का जिम्मा हम सबका है. पर हमारी सरकार समझती है कि इसका दायित्व सिर्फ और सिर्फ आम आदमी का है. देश में जो भी निर्णय लिया जाता है, उसे कड़वी दवा बोलकर उसका घूंट आम आदमी को पिला दिया जाता है और नेता इससे बच निकलते हैं अपनी राजनीतिक चालाकी से. […]
विज्ञापन
देश को आगे बढ़ाने का जिम्मा हम सबका है. पर हमारी सरकार समझती है कि इसका दायित्व सिर्फ और सिर्फ आम आदमी का है. देश में जो भी निर्णय लिया जाता है, उसे कड़वी दवा बोलकर उसका घूंट आम आदमी को पिला दिया जाता है और नेता इससे बच निकलते हैं अपनी राजनीतिक चालाकी से.
आम आदमी के सामने आपस में लड़ते तो हैं, पर परदे के पीछे का खेल कौन जाने? अगर देश को आगे बढ़ाना है और देश का भला करना है, तो चुनाव प्रणाली में सुधार की आमूल चूल परिवर्तन की जरूरत है. चुनाव भी कैश लेस करने की जरूरत है. इस मुद्दे पर सरकार को निर्णय जरूर लेना चाहिये. तब समझा जायेगा कि वाकई सरकार देश को भ्रष्टाचार मुक्त करना चाहती है. इससे चुनाव में असीमित खर्च पर रोक लगेगा और वोट के खरीद फरोख्त पर भी लगाम लगेगी.
सुमंत चौधरी, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




