बंद से हुए नुकसान का क्या

प्रभात खबर के मुख पृष्ठ पर छपे प्रमुख समाचार को पढ़ कर बड़ी तसल्ली हुई. बंदी के दौरान हुई तोड़-फोड़ के एवज में झामुमो जिला अध्यक्ष को 74.52 लाख दंड देने का आदेश हुआ है. जिस बंद को जनता के जबरदस्त समर्थन के फलस्वरूप अभूतपूर्व बंद कहा जाता है, उसके पीछे भी तोड़-फोड़ या हिंसा […]
प्रभात खबर के मुख पृष्ठ पर छपे प्रमुख समाचार को पढ़ कर बड़ी तसल्ली हुई. बंदी के दौरान हुई तोड़-फोड़ के एवज में झामुमो जिला अध्यक्ष को 74.52 लाख दंड देने का आदेश हुआ है. जिस बंद को जनता के जबरदस्त समर्थन के फलस्वरूप अभूतपूर्व बंद कहा जाता है, उसके पीछे भी तोड़-फोड़ या हिंसा या हिंसा की धमकी ही रहती है. एक सुझाव है.
बंदी के दौरान गिरफ्तार होनेवालों को शाम होते नहीं छोड़ा जाये. इस बीच बंद के कारण हुए नुकसान का त्वरित आकलन भी कर लिया जाये. अाम जनता को हुए बस, ट्रेन आिद के िटकट सहित सभी नुकसान का जब भुगतान हो जाये तभी उनको हिरासत से मुक्त किया जाये, ठीक सहारा प्रमुख सुब्रतो राय की तरह. कोई घटना घटी या किसी नेता के मन के खिलाफ कोई कार्य हुआ और दूसरे ही दिन को बंद का फरमान सुना दिया जाना, घोर अमानवीय है.
परस नाथ सिन्हा , हरमू ,रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




