खतरनाक है आतंकवाद

Updated at : 29 Nov 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
खतरनाक है आतंकवाद

कहने को तो भारत और पाकिस्तान के बीच में युद्वविराम है, पर सीमा पर जो हालात हैं, उसे देखकर तो ऐसा बिलकुल नहीं लगता. सिर्फ दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने नहीं हैं, वरना जिस तरह फायरिंग हो रही है और संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें आ रही हैं, उससे संघर्ष विराम तो लगता ही नहीं […]

विज्ञापन
कहने को तो भारत और पाकिस्तान के बीच में युद्वविराम है, पर सीमा पर जो हालात हैं, उसे देखकर तो ऐसा बिलकुल नहीं लगता. सिर्फ दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने नहीं हैं, वरना जिस तरह फायरिंग हो रही है और संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें आ रही हैं, उससे संघर्ष विराम तो लगता ही नहीं है.
अक्सर हमारे जवानों के साथ मानवता को शर्मसार करने वाले व्यवहार करने की घटनाएं होती रहती हैं. विश्व समुदाय इसको दो देशों के बीच आपसी मामला कह कर दखलंदाजी से बचता है, जो काफी हद तक ठीक भी है. अब सवाल यह उठता है कि घुसपैठ और फायरिंग की घटनाओं को पाकिस्तान आतंकवादियों की करतूत बता कर और सेना का हाथ न होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लेता है, तो यह दो देशों के बीच का मामला रहा कहां? विश्व समुदाय को चाहिए कि पाकिस्तान को इराक न बनने दे और हां, आतंकवाद चाहे कहीं भी हो, पूरे विश्व के लिए खतरनाक है.
सीमा साही,बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola