बांध की ऊंचाई बढ़ाना हल नहीं

Updated at : 28 Nov 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
बांध की ऊंचाई बढ़ाना हल नहीं

फरक्का बराज बनाते समय नदियों के प्राकृतिक बहाव से छेड़-छाड़ करने का नतीजा हम भुगत चुके है. उस समय सरकारों ने कपिल भट्टाचार्य की बात को अनसुना कर तात्कालिक लाभ दिखाते हुए जनता को खुश कर राजनीतिक फायदा उठा लिया. पर इसके दूरगामी परिणामों के बारे में नहीं सोचा. उस समय परिस्थितियां चाहे जो भी […]

विज्ञापन
फरक्का बराज बनाते समय नदियों के प्राकृतिक बहाव से छेड़-छाड़ करने का नतीजा हम भुगत चुके है. उस समय सरकारों ने कपिल भट्टाचार्य की बात को अनसुना कर तात्कालिक लाभ दिखाते हुए जनता को खुश कर राजनीतिक फायदा उठा लिया. पर इसके दूरगामी परिणामों के बारे में नहीं सोचा.
उस समय परिस्थितियां चाहे जो भी रहीं हो, अब इतिहास में की गयी गलतियों को नहीं बदला जा सकता. उस समय जो भी भविष्यवाणी की गयी थी, आज सच हो गयी है. जैसा नदियों का हाल है और उसके नतीजे भी हम भुगत रहे हैं, वर्तमान में बांध की ऊंचाई बढ़ा कर समस्या का समाधान खोजने की बात कही जा रही है.
ऊंचाई बढ़ा कर हम गलतियां दुहरायेंगे ही. ऊंचाई बढ़ाई गयी, तो उसके टूटने का खतरा बढ़ सकता है. अब अगर बांध टूटती है, तो नजारा किसी प्रलय से कम नहीं होगा. सांप के चले जाने के बाद हम लकीर पीटने के आदि हो गये हैं. समय रहते कार्य करना हमारी फितरत में ही नहीं है.
सीमा साही, बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola