पत्रकार रक्षा कानून

Updated at : 16 Nov 2016 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
पत्रकार रक्षा कानून

बिहार में पत्रकार की गोली मार कर हत्या की गई. मीडिया पर दबाव डालने के लिए ही पत्रकारों पर हमले होते हैं. असफल होने पर उनकी हत्या कर सच को दबाने की कोशिश होती है. उन पर आक्रमण करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा न मिलने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए […]

विज्ञापन

बिहार में पत्रकार की गोली मार कर हत्या की गई. मीडिया पर दबाव डालने के लिए ही पत्रकारों पर हमले होते हैं. असफल होने पर उनकी हत्या कर सच को दबाने की कोशिश होती है.

उन पर आक्रमण करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा न मिलने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं. पत्रकारों की रक्षा के प्रश्न पर केंद्र को क्रियात्मक रूप से सोचना जरूरी है. मीडिया को देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है, लेकिन कई सालों से यह स्तंभ जानलेवा खतरे से रूबरू हो रहा है.

‘अपराधियों से हम आपकी रक्षा करेंगे’, ऐसा विश्वास पत्रकारों को दिलाना जरूरी है, ताकि वे निर्भीक हो कर देश व समाज के प्रति अभी भूमिका निभा सकें. केंद्र को ‘पत्रकार रक्षा’ के लिए कानून बनाने का प्रयास करना चाहिए. देश के पत्रकार ऐसे कानून की हमेशा मांग करते आये हैं. वह मांग कब पूरी होगी ? पत्रकारों की सुरक्षा से ही चौथा स्तंभ स्वतंत्र होकर काम कर सकेगा और विकास में अपना योगदान दे सकेगा.

जयेश राणे,मुंबई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola