बेहतर होगी अर्थव्यवस्था
Updated at : 14 Nov 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

काला धन पर लगाम लगाने के अपने वादे को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विमुद्रीकरण का सहारा लिया जो काबिले-तारीफ है. पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने का लिये गये निर्णय का जनता स्वागत कर रही है. हालांकि आम जनता को काफी परेशानियों का […]
विज्ञापन
काला धन पर लगाम लगाने के अपने वादे को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विमुद्रीकरण का सहारा लिया जो काबिले-तारीफ है. पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने का लिये गये निर्णय का जनता स्वागत कर रही है. हालांकि आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस फैसले का तहेदिल से तारीफ की जा रही है.
इस निर्णय से आतंकवाद को प्रोत्साहित करने वाले चंदे पर लगाम लगेगी और तस्करी पर भी अंकुश लग सकेगा. अर्थव्यवस्था में कुछ समय के लिए गिरावट हो सकती है लेकिन संचित कालाधन नष्ट हो जाने के बाद उसकी जगह पर मुद्रित पूंजी बाजार में चलन में आते ही अर्थव्यवस्था में तेजी से उछाल आयेगा.
सूरज कुमार बैरवा, नोएडा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




