निवेदन आम जनता से
Updated at : 14 Nov 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

इन दिनों 500 व 1000 के नोट बदलने के लिए बैंकों में भीड़ लगी है. इस काम के लिए बैंकों में काम करने की अवधि को बढ़ा दिया गया है. यह एक सराहनीय कदम है. लेकिन आम जनता से निवेदन है कि वे जिस बैंक की शाखा में जा रहे हों,वहां काम करने वाले कर्मचारी […]
विज्ञापन
इन दिनों 500 व 1000 के नोट बदलने के लिए बैंकों में भीड़ लगी है. इस काम के लिए बैंकों में काम करने की अवधि को बढ़ा दिया गया है. यह एक सराहनीय कदम है. लेकिन आम जनता से निवेदन है कि वे जिस बैंक की शाखा में जा रहे हों,वहां काम करने वाले कर्मचारी भी हमारी तरह आम आदमी हैं. ये बैंक कर्मी हमारी सेवा में 12-14 घंटे बैठ कर हमारे लिए काम कर रहे हैं.
अगर 2-3 घंटे के अंतराल पर उन्हें भी 10 मिनट का अवकाश मिले, तो वे इस काम को आसानी से बिना थकावट कर सकते हैं. इससे उनको भी उर्जा मिलेगी. बैंककर्मियों की भी कुछ असुविधाएं हो सकती हैं, जिन्हें हम सब को भी समझना होगा. उनके काम को आसान करने में हमारी भी भागीदारी हो इसकी हमें उम्मीद है.
रीतिका श्रीवास्तव, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




