रेल मंत्रालय ध्यान दे

Updated at : 04 Oct 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ध्यान दे

रेल कर्मचारियों को त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले इस साल भी 78 दिनों के पगार जितना बोनस मिलने जा रहा है. विजयादशमी के पहले रेल के लाखों कर्मचारियों को यह बोनस दिया जाता है़ वहीं दूसरी ओर, भारतीय रेल हमेशा घाटे में चलने के कारण देश में आज तक रेल के कई नये […]

विज्ञापन
रेल कर्मचारियों को त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले इस साल भी 78 दिनों के पगार जितना बोनस मिलने जा रहा है. विजयादशमी के पहले रेल के लाखों कर्मचारियों को यह बोनस दिया जाता है़ वहीं दूसरी ओर, भारतीय रेल हमेशा घाटे में चलने के कारण देश में आज तक रेल के कई नये प्रकल्प शुरू ही नहीं हुए है़
उनकी तो सिर्फ घोषणा करा कर उन्हें सरकारी संचिका में रखा गया है़ रेल की कई कमियों की कमियों से उपजी परेशानियां सालों-साल यात्री उठा रहे हैं. जब रेल के पास निधि आयेगी तब रेल के विकास कार्यों की गाड़ी पटरी से आगे बढ़ेगी़ तब तक निधि न होने के लाल सिग्नल के कारण रेल की विकास गाड़ी का आगे बढ़ना मुश्किल है़ रेल के कर्मचारियों को पिछले साल की तरह इस साल भी बोनस मिल जायेगा, लेकिन जनता को रेल के विकास कार्यों का बोनस कब मिलेगा?
नुकसान में होते हुए भी बोनस बांटने पर रेल की तिजोरी पर बढ़ने वाले बोझ को संभालने के लिए रेल के पास क्या प्रावधान हैं? रेल मंत्रालय को अपने कर्मचारियों को बोनस देने की चिंता क्यों है? मुझे लगता है कि उन्हें सातवें वेतन आयोग के अनुसार आज जो पगार मिल रही है, वही उनके लिए एक बोनस है़ पगार और बोनस पर ही सारी निधि खर्च होती रहेगी, तो रेल के विकास के लिए जनता को सिर्फ प्रतीक्षा ही करनी पड़ेगी़
अर्पिता पाठक, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola