स्वच्छ भारत अभियान की धीमी रफ्तार

Updated at : 26 Sep 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान की धीमी रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी़ आगामी दो अक्तूबर को इसके दो साल पूरे हो जायेंगे़ मोदीजी ने जब इस अभियान की शुरुआत की थी, उस समय कई सेलेब्रिटीज, राजनेताओं और सत्ताधारियों ने हाथ में झाड़ू लेकर मीडिया की सुर्खियों में आकर इसका समर्थन किया […]

विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी़ आगामी दो अक्तूबर को इसके दो साल पूरे हो जायेंगे़
मोदीजी ने जब इस अभियान की शुरुआत की थी, उस समय कई सेलेब्रिटीज, राजनेताओं और सत्ताधारियों ने हाथ में झाड़ू लेकर मीडिया की सुर्खियों में आकर इसका समर्थन किया था, लेकिन अफसोस की बात यह है कि आज भी बहुत से गली-मोहल्ले कूड़ा-करकट के ढेर से भरे पड़े हैं. कई जगहों पर सरकार की ओर से कूड़ा फेंकने के लिए कूड़ेदान की व्यवस्था अब तक नहीं की गयी है़
गंदगी के कारण गंभीर बीमारियां फैल रही हैं. डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने से यह बात तो शत-प्रतिशत सिद्ध होती है कि स्वच्छ भारत अभियान की रफ्तार धीमी है़ मोदीजी बेशक स्वच्छ भारत के लिए गंभीर हैं, लेकिन राज्य सरकारें और प्रशासन इसके लिए कुंभकर्णी नींद में सोये हैं. राज्य सरकार और प्रशासन की नींद तब ही टूटती है, जब लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आकर मौत को गले लगाते हैं.
संघर्ष यादव, मलकौली, बलिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola