उड़ी हमले का जवाब सैन्य कार्रवाई से दिया जाये

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ. बीते रविवार को उड़ी में हुए इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गये. इसकी प्रतिक्रिया में हमारे देश के नेताओं का बयान आया कि हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं. इस हमले के दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा. ऐसा कह कर […]
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ. बीते रविवार को उड़ी में हुए इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गये. इसकी प्रतिक्रिया में हमारे देश के नेताओं का बयान आया कि हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं.
इस हमले के दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा. ऐसा कह कर हमारे नेताओं ने हर बार की तरह अपनी औपचारिकता पूरी कर दी़ माननीय प्रधानमंत्री जी पहले दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे, फिर पाकिस्तान को कूटनीति से दुनिया से अलग-थलग करेंगे और तब आगे का रुख तय करेंगे! आतंकियों से बरामद सामानों में पाकिस्तानी ठप्पा मौजूद है, और दुनिया सारी जानती है कि पाकिस्तान आतंक का गढ़ है, फिर भी हम देर न जाने किस बात के लिए कर रहे हैं? भाजपा नेता चुनाव से पहले बोल रहे थे कि हम एक के बदले 10 सिर लायेंगे़ फिर क्या हुआ उन बातों का? आज देशभर से एक ही आवाज उठ रही है कि इससे पहले िक पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद हमारे देश को खोखला करता रहे, ऐसे देश के खिलाफ अविलंब सैन्य कार्रवाई होनी चाहिए़
खालिक अंसारी, कैरो, लोहरदगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




