बेरोजगारी के दंश से कैसे उबरे भारत?
Updated at : 15 Sep 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

भारतीय युवा तनाव की जिंदगी जी रहे हैं. बढ़ती बेरोजगारी उनके आत्मविश्वास को तोड़ रही है, वहीं इससे पैदा मानसिक तनाव उनके युवा होने का एहसास खत्म कर रहा है. नरेंद्र मोदी सरकार से उन्हें काफी उम्मीदें थीं. सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मेक इन इंडिया को लेकर ऐसे कयास थे कि यह नौकरियां पैदा करेगी, […]
विज्ञापन
भारतीय युवा तनाव की जिंदगी जी रहे हैं. बढ़ती बेरोजगारी उनके आत्मविश्वास को तोड़ रही है, वहीं इससे पैदा मानसिक तनाव उनके युवा होने का एहसास खत्म कर रहा है.
नरेंद्र मोदी सरकार से उन्हें काफी उम्मीदें थीं. सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मेक इन इंडिया को लेकर ऐसे कयास थे कि यह नौकरियां पैदा करेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. अर्थशास्त्रियों की मानें तो मेक इंडिया के तहत सरकार अत्याधुनिक हथियार का निर्माण करना चाहती है, जो इस वक्त संभव नहीं है क्योंकि हथियार बनाने के लिए हाइ-स्किल्ड लोगों की जरूरत है. भारत में इसकी कमी है. मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में सरकार को सबसे पहले कपड़ा निर्माण व खिलौने के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इससे आसानी से नौकरियां पैदा हो सकती हैं.
दूसरा महत्वपूर्ण कदम सरकार को समुद्री तटों पर व्यावसायिक पोर्ट का निर्माण करना चाहिए, पोर्ट के नजदीक सामानों की आवाजाही आसान होती है. छोटे शहरों में हवाई अड्डा, गांवों-कस्बों तक रेलवे स्टेशन बनाकर सरकार रोजगार की संभावना बढ़ा सकती है. यहीं नहीं, इस तरह के कदम महानगरों में बढ़ती आबादी के बोझ को नियंत्रण करने में मदद मिलेगा.
लक्ष्मी पूर्ति, एलपीयू, चंडीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




