असंगठित क्षेत्र के कामगारों की भी सोचे सरकार

Updated at : 06 Jul 2016 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
असंगठित क्षेत्र के कामगारों की भी सोचे सरकार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर अपनी मंजूरी पर मुहर लगा दी. कुल वेतन में करीब 23़ 5 फीसदी का इजाफा हुआ है. वेतन वृद्धि के कुछ फायदे भी होते हैं और कुछ नुकसान भी. महंगाई में वृद्धि होगी और इसका बोझ सीधे तौर पर असंगठित वर्ग यानी मेहनतकश गरीब अवाम पर […]

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर अपनी मंजूरी पर मुहर लगा दी. कुल वेतन में करीब 23़ 5 फीसदी का इजाफा हुआ है. वेतन वृद्धि के कुछ फायदे भी होते हैं और कुछ नुकसान भी. महंगाई में वृद्धि होगी और इसका बोझ सीधे तौर पर असंगठित वर्ग यानी मेहनतकश गरीब अवाम पर पड़ने वाला है.

इसकी आमदनी कैसे बढ़ायी जाये, इस पर सरकार को कोई उपाय सोचना चाहिए क्योंकि एक विकासशील भारत के निर्माण में असंगठित वर्गों का अथक योगदान है, इनके संरक्षण के बारे में सरकार को सोचना चाहिए़ वेतन वृद्धि का बोझ गरीबों पर नहीं पड़ना चाहिए.

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों लोगों को कोई फायदा नहीं होने वाला है, जब तक कि उनकी आय को नियमित करने के बारे में न सोचा जाये. नौकरियों को लेकर जितनी अनिश्चितता भारत में है, वह कहीं भी नहीं है. इसके लिए एक आयोग बनना चाहिए, ताकि इनकी आय बढ़ सके, क्योंकि मोदी सरकार से मेहनतकश वर्ग के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं.

सुमित कुमार बड़ाईक, सिसई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola