स्वच्छता की आस्था
Updated at : 29 Jun 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

हम चाहे देश के किसी भी कोने में चले जायें. अन्य जगहों की तरह धार्मिक स्थलों पर कमोबेश गंदगी देखने को मिल ही जाती है. तीर्थ स्थलों को जाते समय सड़क किनारे खाली प्लेटें, गिलास, पॉलिथीन के पैकेट आदि देखने को मिल जायेंगे. वहां जाने वाले पर्यटक श्रद्धालु कचरा डस्टबिन में डालने की बजाय जहां-तहां फेंक […]
विज्ञापन
हम चाहे देश के किसी भी कोने में चले जायें. अन्य जगहों की तरह धार्मिक स्थलों पर कमोबेश गंदगी देखने को मिल ही जाती है. तीर्थ स्थलों को जाते समय सड़क किनारे खाली प्लेटें, गिलास, पॉलिथीन के पैकेट आदि देखने को मिल जायेंगे. वहां जाने वाले पर्यटक श्रद्धालु कचरा डस्टबिन में डालने की बजाय जहां-तहां फेंक देते हैं.
यह स्वच्छ भारत के सपने को धराशायी कर रहा है. स्वच्छ भारत के लिए यह जरूरी है कि प्रशासन इस बात का संज्ञान ले और कचरा फेंकने वालों को हिदायत दे, ताकि आस्था से भरा मन गंदगी देख खिन्न न हो.
रितेश बख्शी, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




