पूंजीवादी और राजनैतिक षड़यंत्र!

Updated at : 29 Jun 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
पूंजीवादी और राजनैतिक षड़यंत्र!

नशा नाश की निशानी है़ सिर्फ पंजाब ही नहीं, अपितु अाज पूरा देश इससे बुरी तरह जल रहा है क्योंकि अाज इससे ​चंद इनसान ​ही ​बचे हैं​, ​परिवार नहीं. पंजाब कभी देश का सर्वश्रेष्ठ और संपन्न राज्य था, मगर अब नशे के जाल ने इसे गर्त में पहुंचा दिया है. हरियाणा हो या पंजाब या […]

विज्ञापन

नशा नाश की निशानी है़ सिर्फ पंजाब ही नहीं, अपितु अाज पूरा देश इससे बुरी तरह जल रहा है क्योंकि अाज इससे ​चंद इनसान ​ही ​बचे हैं​, ​परिवार नहीं. पंजाब कभी देश का सर्वश्रेष्ठ और संपन्न राज्य था, मगर अब नशे के जाल ने इसे गर्त में पहुंचा दिया है. हरियाणा हो या पंजाब या कोई अन्य राज्य, घोर पूंजीवादी और राजनैतिक कारणों से इस जालिम नशे का शिकंजा, समूचे देश को बुरी तरह से जकड़ चुका है, जिसे देश की बहुत बड़ी क्षति निरंतर हो रही है.

​इससे परिवार तबाह हो रहे हैं. शराब पर तो हरियाणा की बंसीलाल सरकार ही चली गयी थी. हमारे नेता इसके पक्ष में सदा ​बड़ी ​अाय की ही एकमात्र दलील देते​ ​​आ रहे ​हैं, जो कि सरासर गलत है क्योंकि अाय तो ढेर सारे अन्य गलत कार्यों से भी हैं, मगर क्या वे सभी कभी उचित और वैध ठहराये जा सकते हैं? इसलिए यह एक राजनैतिक और पूंजीवादी षडयंत्र ही है.

वेद प्रकाश, दिल्ली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola